फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Divisional Commissioner gave instructions to expedite the work of STP, Transit Hostel

Farrukhabad News: मंडलायुक्त ने एसटीपी, ट्रांजिट हॉस्टल का काम शीघ्र करने के दिए निर्देश

Sat, 06 Jul 2024 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner gave instructions to expedite the work of STP, Transit Hostel
फर्रुखाबाद। मंडलायुक्त अमित गुप्ता शुक्रवार शाम को यहां पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन इंटररसेप्शन, डायवर्सन, एसटीपी, पुलिस लाइन में निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल व एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र कुटरा का निरीक्षण किया। कहा कि सभी परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कर संबंधित विभागों को हस्तांतरित कर दें। शनिवार को सदर तहसील के समाधान दिवस में शामिल होंगे। यहां दिन भर तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने एसटीपी संयंत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने उप्र जल निगम (ग्रामीण) इकाई कानपुर के अफसरों को जल्द निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि जो भी बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं, सभी को शीघ्र पूरा किया जाए। गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखें। इसके बाद उन्होंने कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया गया। उन्होंने आयुध अनुभाग, राजस्व अनुभाग, अभिलेखागार व अन्य पटलों के अभिलेखों को देखा। देर शाम सभागार में अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने राजस्व न्यायालयों में विचाराधीन वादों की जानकारी कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उनके साथ जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed