{"_id":"0ab3eaaaf14f7e14f21fa613a5845220","slug":"division-in-the-office-of-short-circuit-wire-burns-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवीजन कार्यालय में शार्टसर्किट से तार जले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवीजन कार्यालय में शार्टसर्किट से तार जले
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 25 Mar 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरों में बिजली फिटिंग सही से कराने की सलाह देने वाले बिजली विभाग के
विज्ञापन
कार्यालय में फिटिंग का बुरा हाल है। हर तरफ तार फैले हैं। फेस बदलने को
कर्मचारियों को एक तार से दूसरे में कटिया डालनी होती है। बुधवार को डिवीजन
कार्यालय में शार्टसर्किट से तार जल गए। बल्ब व अन्य उपकरण भी जल गए।
भोलेपुर स्थिति डिवीजन कार्यालय में सुबह करीब 10.30 बजे नगरीय और ग्रामीण खंड कार्यालय में कंप्यूटर पर कार्य हो रहा था। अचानक शार्ट सर्किट से कार्यालय में लगे बल्ब जोरदार आवाज के साथ फ्यूज हो गए। पंखे व कंप्यूटर फुंक हो गए। कुछ जगह तार भी जल गए। अचानक कंप्यूटर, पंखा बंद होने और बल्ब फ्यूज होने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारी कार्यालय से बाहर निकल आए। विभागीय कर्मचारियों की माने तो ट्रांसफार्मर से अचानक टू फेस हो गया था। इस कारण बल्ब
फ्यूज हुए और उपकरण बंद हो गए थे। ग्रामीण खंड के कार्यालय में बिजली की फिटिंग की जगह तारों का जाल फैला हुआ है। यहां फेस बदलने को एक तार से दूसरे तार में कटिया डाली जाती है। इस तरह फैले तारों के जाल से कभी भी हादसा हो सकता है। हाल में बने चेंबरों में बिजली की फिटिंग नहीं हुई। यहां सीधे तार डाल दिए गए। इस कारण तारों का जाल फैला हुआ है। एक्सईएन ग्रामीण अमर सिंह ने बताया कि तारों के फैले जाल को सही कराया जाएगा।