फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ditch cut by truck Bolero fell in, one killed

Farrukhabad News: ट्रक के कट से खंदक में गिरी बोलेरो, एक की मौत

Sun, 26 Feb 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 26 Feb 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
ditch cut by truck

Bolero fell in, one killed
फर्रुखाबाद। ट्रक के कट मारने से अनियंत्रित हुई बोलेरो कंदक में जाकर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

अमृतपुर थाने के गांव गूजरपुर पमारान निवासी आकाश कुमार राजपूत (22) और राजेपुर के बदनपुर निवासी कश्मीर (23) पांचाल घाट स्थित एक टेंट हाउस पर काम करते थे। शुक्रवार देर रात दोनो टेंट हाउस मालिक की बोलेरो चाचूपुर गोदाम में खड़ी करने जा रहे थे। गाड़ी जैसे ही पुल से नीचे उतरी तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में कट मार दिया। इससे गाड़ी सड़क के नीचे खंदक में जाकर पलट गई। दुर्घटना में आकाश और कश्मीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टर ने आकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि कश्मीर का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। बोलेरो कश्मीर चला रहा था। आकाश दो भाइयों में बड़ा था। छोटा नितिन राजपूत, बहन सीमा, रीना व रजनी हैं। मां सरोजनी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed