फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   District Youth Human Services , young energy involved in putting in a positive direction

जिले के युवा मानव सेवा, युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने में जुटे

Sun, 11 Jan 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 11 Jan 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
‘उठो मेरे शेरो, इस भ्रम को मिटा दो कि तुम निर्बल हो, तुम एक अमर आत्मा
विज्ञापन
हो, स्वच्छंद जीव हो, धन्य हो, सनातन हो, तुम तत्व नहीं हो, ना ही शरीर हो, तत्व तुम्हारा सेवक है तुम तत्व के सेवक नहीं हो। ब्रह्मांड की सारी शक्तियां हमारी हैं। वो हम हैं जो आंख पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है। अगर आप किसी की मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं तो जरूर बढ़ाएं।’

ये अनमोल विचार हैं स्वामी विवेकानंद के जिनकी आज 150वीं जयंती हम मना रहे हैं। विवेकानंद ने अल्पायु में ही विश्व को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी जयंती पर सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि देश का युवा वर्ग उनके आदर्शों और संदेशों को जीवन में उतारे।

स्वामी विवेकानंद के नक्शेकदम पर जिले के कई युवा मानव सेवा, युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने, सार्थक बदलावों की आकांक्षाआें को पूरा करने में जुटे हैं। इनकी ख्वाहिश आसमां को जमीन पर उतारने की है। यह कि कभी कोई दु:ख परेशानी में न रहे, दुखियों के चेहरे पर मुस्कान आती रही। ऐसी ही मुस्कानाें को लाने की पहल करने वाले युवा हैं। कोई पर्यावरण संरक्षण और औषधीय खेती , जैविक खाद के लिए लोगाें को जागरूक कर रहा है तो कोई गरीब बच्चों को पढ़ाई खिलाई में मदद करने में लगा है। इन्हें कपडे़ व भोजन मुहैया कराने की पहल हो रही है।

बाबा का सपना अपनाया
राजेपुर इलाके के गंाव तुसौर में 7 साल पहले वीरपाल सिंह ने औषध्ीाय खेती का सपना देखा था। उन्हाेंने इसकी शुरुआत भी की। चार बीघा खेत में औषधीय, फूलदार व फलदार पौधे रोपे। बाद में इनके बेटे महेश कु मार सिंह ने यह काम अपने जिम्मे ले लिया। अब तीसरी  पीढ़ी के  युवा आशुतोष कुमार बाबा के सपने को रोशन करने में जुटे हैं। बॉयलाजी से स्नातक

आशुतोष औषधीय पौधाें का कुनबा बढ़ा रहे हैं। वह गांव के लोगों को औषध्ीाय पौधों के गुण बताने के साथ ही उन्हें इनकी खेती के लिए भी प्रेरित करते हैं। गांव में इनका फूल बाग अजूबा है। यहां काली तुलसी, सफेद तुलसी, आंवला, बेल, नीबू, संतरा, केला, रातरानी, गुलाब, गेंदा, आक, जूही, गूजर आदि के पेड़ हैं। यहां आशुतोष जैविक खाद भी बनाते हैं।

सहयोग ग्रुप का सबके लिए सहयोग
शहर के युवा सहयोग ग्रुप चला रहे हैं। यह कोई एनजीओ नहीं, बल्कि चार-पांच लोगाें का ग्रुप है। इसे मनोज चतुर्वेदी चला रहे हैं। ग्रुप में अतुल पाठक , आकाश दीप मिश्रा, धीरेंद्र वर्मा, सुनील शामिल हैं। ग्र्रुप के सदस्य जरूरतमंदाें को पहले चिन्हित करते हैं। इसके बाद इन्हें कपड़े, जूते चप्पल, भोजन व आर्थिक  सहायता मुहैया कराई जाती है। यह ग्रुप अब तक 125 लोगाें की मदद कर चुका है। यह अपने पैसे से यह मदद मुहैया कराते हैं।

यह जज्बा कमाल का है
भोलेपुर के बेवर रोड पर रहने वाली रानी कटियार दोनों पैरों से विकलांग हैं। इन्हें किसी की मदद की जरूरत नहीं है। यह खुद दूसराें की मदद के लिए तत्पर रहती हैं। 1998 में कानपुर के बीएसएसडी कालेज से इतिहास विषय से इन्हाेंने एमए किया है। 

रानी सिविल सर्विस के लिए तैयारी कर रही हैं। अंग्रेजी विषय की यह कोचिंग पढ़ा रही हैं। यह गरीब छात्र छात्राआें को नि:शुल्क कोचिंग पढ़ाती हैं। हर बैच में दो चार जरूरतमंदाें की फीस माफ कर देती हैं। गरीब विद्यार्थियाें क ी मदद के लिए यह किताबें भी मांग कर इकट्ठा करती हैं। वह इन्हें गरीब छात्र छात्राआें को मुफ्त में मुहैया करा देती हैं।

स्वामी विवेेकानंद  युवा जाग्रति मंच की बैठक रविवार को शहर में हुई। यहां विवेकानंद के 152 वें जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया। छात्र संघ अध्यक्ष अमित पाठक ने कहा कि सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाएगी। यह आयोजन सुबह 11.30 बजे भारतीय महाविद्यालय में होगा।

कहा कि विवेकानंद को पूरे विश्व ने अपना आदर्श माना था। उनके विचार आज भी सभी को प्रेरित करते हैं। यहां गीतम राजपूत, आमोद श्रीवास्तव, अंकित पाठक, सोहनलाल दिवाकर, अमरमणि द्विवेदी, मनोज कुमार कश्यप, ललित सिंह चौहान, लव सिंह आदि मौूजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed