फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   District prison serving a sentence in woman 's death

जिला जेल में सजा काट रही महिला की मौत

Sun, 05 Jul 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 05 Jul 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
District prison serving a sentence in woman 's death
जिला जेल में सजा काट रही वृद्धा की तबियत खराब होने पर लोहिया अस्पताल
विज्ञापन
लाया गया। यहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मौत की जानकारी पर परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा किया। जेल में बंद पति और अन्य बंदियों ने सुबह का भोजन खाने से मना कर दिया। परिजनों ने जेल प्रशासन पर इलाज न कराने का आरोप लगाया।

थाना राजेपुर के गांव भुसेरा निवासी माला देवी और उसका पति सुरेश सिंह भदौरिया जिला जेल में दहेज हत्या के मामले में सजा काट रहे थे। रविवार की सुबह माला की तबियत खराब हो गई। जेल प्रशासन ने वृद्धा को लोहिया अस्पताल भेजा। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर माला की बेटी विमलेश देवी के अलावा परिवार के अन्य लोग अस्पताल पहुंचे।

यहां इन्होंने जेल प्रशासन पर इलाज न कराने का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी पर वृद्धा के पति और कुछ अन्य बंदियों ने खाना खाने से इंकार दिया। जेल प्रशासन के समझाने पर भी ये लोग नहीं माने। उधर, परिजनों ने बताया कि माला देवी की पुत्रवधू बेबी पत्नी सर्वेश ने वर्ष 2006 में फांसी लगा ली थी। इस पर बहू के पिता किशनलाल ने

दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बेबी की मौत के तीन साल बाद सर्वेश की भी मौत हो गई थी। बताया कि 11 मई को माला देवी और उनके पति सुरेश सिंह को पांच-पांच साल की सजा हुई थी। उधर, जिला जेल के जेलर धर्मपाल सिंह ने बताया कि महिला को क्षयरोग के अलावा पथरी थी। इलाज कराया जा रहा था। महिला को कानपुर भी भेजा गया था। लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। जेल में कोई बंदी आंदोलन नहीं कर रहा है। सभी ने खाना खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed