फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   District Police tops the state for the third time in IGRS complaint redressal.

Farrukhabad News: आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में जिला पुलिस प्रदेश में तीसरी बार अव्वल

Thu, 07 Nov 2024 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
District Police tops the state for the third time in IGRS complaint redressal.
फर्रुखाबाद। आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में प्रदेश में जिला पुलिस ने अव्वल स्थान पाया है। पुलिस विभाग को लगातार तीसरे महीने प्रदेश में यह स्थान मिला है। इसमें 14 थानों का विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन

समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर होने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रदेश स्तर से निगरानी की जाती है। पुलिस विभाग पर शिकायतों का समयबद्ध ढंग से सही निस्तारण करना एक चुनौती माना जाता है। एसपी आलोक प्रियदर्शी की विशेष देखरेख और दिशा निर्देशन में जिले को ऊंचा स्थान मिला है।
विज्ञापन

जिले ने रैंकिंग परिणाम में प्रदेश और जोन स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। एसपी ने बताया कि यह स्थान लगातार अक्तूबर में तीसरी बार हासिल हुआ है। इस परिणाम में जिले के 16 थानों में मऊदरवाजा, कादरीगेट, महिला थाना, कायमगंज, शमसाबाद, मेरापुर, कंपिल, कमालगंज, अमृतपुर, राजेपुर, मोहम्मदाबाद, जहानगंज, नवाबगंज ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाली समेत दो थाने फिसड्डी रह गए। इस सफलता में आईजीआरएस दफ्तर प्रभारी अवध नारायण पांडेय, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए अंकित कुशवाह, मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार, अभिषेक कुमार, बालकिशन, विजय का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed