{"_id":"63864e9b03c9df3fcd6af9a1","slug":"district-panchayat-worker-s-son-farrukhabad-news-knp7309201125","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जिला पंचायत कर्मी के बेटे का शव आते ही मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जिला पंचायत कर्मी के बेटे का शव आते ही मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला न्यू नवदिया निवासी जिला पंचायत कर्मी के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार को शव आते ही कोहराम मच गया। वह बाइक से दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था।
मोहल्ला न्यू नवदिया निवासी जिला पंचायत कार्यालय के लिपिक नित्यानंद दीक्षित के पुत्र अजय दीक्षित (32) दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करते थे।
वह 24 नवंबर को घर आए थे। सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे घर से दिल्ली जाने के लिए बाइक से निकले। अलीगंज के आगे हाईवे पर चढ़ने से पहले किसी वाहन की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पिता नित्यानंद दीक्षित ने बताया कि रात करीब आठ बजे के बाद उन्हें पुलिस लाइन से सूचना मिली।
अजय का मोबाइल गायब है। जेब से मिले आधार कार्ड पर लिखे पते के आधार पर एटा पुलिस ने फतेहगढ़ पुलिस को सूचना दी थी।
रात में ही अजय के ससुर अनिल मिश्रा सहित कई रिश्तेदार घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे। वहां से पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर आए।
अजय की सात वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसके पांच वर्ष का बेटा पारस है। पत्नी पूजा व मां रो-रोकर बेहाल हो गई। अजय दो भाइयों में बड़ा था।
उससे छोटा भाई अमन है। परिजनों ने बताया कि अजय ने धनतेरस पर ही बाइक खरीदी थी। वह दिल्ली से बाइक से ही आए थे। अजय हेलमेट लगाए था।