फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   District inmates will also have their own radio station

जिला के बंदियों का भी होगा अपना रेडियो स्टेशन

Sun, 22 Sep 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
District inmates will also have their own radio station
फर्रुखाबाद। जिला जेल के बंदियों का भी अब अपना रेडियो स्टेशन होगा। इसमें खुद ही कार्यक्रम प्रस्तुत कर फरमाइशी गाने भी सुनेंगे। जिला जेल में स्टूडियो के लिए एक कक्ष चयनित करने के साथ सभी बैरकों को साउंड से जोड़ दिया गया है। वहीं कार्यक्रम प्रसारण के लिए 10 बंदी भी चयनित किए गए हैं। इन्हें आगरा की टीम प्रशिक्षण देगी। दो अक्टूबर तक जेल रेडियो शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रेडियो जॉकी की तरह बंदी अपने साथियों के फरमाइशी गीत प्रस्तुत करेंगे। रेडियो स्टेशन से जेल समाचारों में दिन भर के क्रियाकलापों, मुख्य घटनाएं एवं प्रेरक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। ये व्यवस्था सेंट्रल जेल में पहले से लागू है। इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप रघुनंदन जिला कारागार के बंदियों से मिले और उनमें स्वस्थ मनोरंजन, मानसिक परिवर्तन व जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। कारागार अधीक्षक विजय विक्रम सिंह से वार्ता के बाद जेल में स्टूडियो के लिए कक्ष का चयन किया। सभी बैरकों को साउंड से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

बैरक के सभी बंदी कार्यक्रम का आनंद लेंगे। प्रदीप रघुनंदन ने बताया कि रेडियो जॉकी के लिए 10 बंदियों का चयन किया गया है। इनमें से कुछ विचाराधीन व कुछ सिद्धदोष बंदी हैं। हर बैरक से फरमाइशों को एकत्र कर दोपहर बाद तीन से चार बजे तक प्रसारण होगा। जेल रेडियो कार्यक्रम के लिए प्रदीप रघुनंदन को राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिला जेल में दो अक्टूबर तक प्रसारण शुरू करने का प्रयास है। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि चयनित बंदियों को प्रशिक्षण देने के लिए आगरा से टीम आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed