फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   District athletics squad

जिला स्तरीय एथलेटिक्स टीम का चयन

Sat, 26 Nov 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Sat, 26 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
District athletics squad
100 मीटर दौड़ में चयन के लिए ट्रायल देते खिलाड़ी। - फोटो : amarujala
इलाहाबाद में 28 नवंबर को होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक और बालिकाआें की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय टीम का चयन किया गया। टीम में चयन के लिए खिलाड़ियों ने जोर लगाया। टीम में 12 बालक और बालिकाओं का चयन किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को स्व ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय सब जूनियर बालक और बालिकाओं की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के लिए प्रतिभागियों ने ट्रायल दिए।
विज्ञापन


जिला क्रीडाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि स्टेडियम में 26 बालक और बालिकाओं ने टीम में चयन के लिए प्रतिभाग किया। 12 खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय टीम के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने बताया कि बालिका वर्ग में चंचल कटियार, प्रिंसी पाल, अनामिका माथुर, शिखा कश्यप, वंदना सिंह, तथा बालक वर्ग में अमित, अतुल, राजा, रामगोपाल, अभिषेक चौधरी, लवकुश, अमन सिंह का चयन किया गया।


क्रीडाधिकारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए 27 नबंवर को कानपुर जाना होगा। इन्होंने बताया कि मंडल में चयनित खिलाड़ियों को इलाहाबाद मे होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed