{"_id":"67b4ca31bdbfb2c920056161","slug":"dispute-over-overtaking-injured-by-assault-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-120831-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ओवरटेक करने पर विवाद, मारपीट कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ओवरटेक करने पर विवाद, मारपीट कर किया घायल
Tue, 18 Feb 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। पितौरा रेलवे क्रासिंग के पास ओवरटेक करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद बाइक सवारों ने ट्रैक्टर सवार लोगों को घेरकर पीटा। पीड़ित पक्ष ने तीन नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव मगटई निवासी अशोक व उनके चाचा गांव के अन्य किसानों के साथ कोल्ड स्टोर में आलू डालकर घर जा रहे थे। पितौरा रेलवे क्रासिंग के पास बाइक सवारों से विवाद हो गया। बाइक सवारों ने आगे जाकर ईंट-भट्ठा के पास ट्रैक्टर रोक लिया। बाइक सवारों व उनके अज्ञात साथियों ने ट्रैक्टर में बैठे अशोक व भाई सुरेंद्र से मारपीट की।
सूचना मिलने पर अशोक के पिता सुमेर व चाचा सुरेंद्र को बचाने पहुंचे। बाइक सवारों ने सभी को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सुमेर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शिव सिंह निवासी ग्राम नगला पति, बजरंगी निवासी ग्राम रजपालपुर, प्रांजल निवासी ग्राम अलादादपुर व पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, चले लाठी-डंडे
मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊगरपुर सुल्तानपट्टी निवासी सोनू जाटव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सोमवार शाम परिवार के ही कन्हैयालाल, राजकुमार और देवेंद्र जमीन बंटवारे को लेकर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे और भाई अमित कुमार को लाठी-डंडों से पीट दिया। इससे दोनों भाई घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से देवेंद्र कुमार ने दी तहरीर में कहा है कि सोमवार शाम जमीन को लेकर सोनू से कहासुनी हो रही थी। तभी अमित और पंकज गालीगलौज करने लगे। मना करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। बचाने आई निशा व शशिकला के साथ भी मारपीट कर दी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली हैं। कार्रवाई की जाएगी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। (संवाद)