{"_id":"682cbe1360257fff8400224a","slug":"dispute-over-dj-in-baraat-four-baraatis-and-a-woman-beaten-up-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-124393-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बरात में डीजे पर विवाद, चार बरातियों सहित महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बरात में डीजे पर विवाद, चार बरातियों सहित महिला को पीटा
Tue, 20 May 2025 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 20 May 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम उस्मानपुर में रविवार रात एक बरात के दौरान डीजे पर गाने को लेकर विवाद हो गया। दरवाजे की रस्म के दौरान बराती डीजे पर नाच रहे थे, तभी गांव के कुछ युवकों ने अपनी पसंद का गाना बजाने की जिद की। मना करने पर विवाद बढ़ गया और युवकों ने बरातियों पर हमला कर दिया। जिसमें चार बरातियों समेत एक महिला घायल हो गई।
मोहल्ला प्रेम नगर, कायमगंज निवासी धीरज की बारात गांव आई थी। डीजे पर गाना बजाने का विवाद कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया। गांव के लड़कों के साथ हुई मारपीट व हमले में बराती पारस, अनमोल, अर्जुन और सरनाम गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के दबंगों ने अर्जुन को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। अर्जुन की रिश्तेदारी में लगने वाली मौसी की सास रामबेटी पत्नी सोनपाल जब बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इससे वह भी घायल हो गईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस और डायल 112 की टीम ने घायलों को नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया। सभी घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। पीड़ितों की ओर से नामजद तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है।