फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dispute at school over making an innocent child assume the 'murga' (rooster) pose.

Farrukhabad News: मासूम को मुर्गा बनाने पर स्कूल में विवाद

Tue, 04 Aug 2026 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dispute at school over making an innocent child assume the 'murga' (rooster) pose.
फर्रुखाबाद। नवाबगंज थाने के फतनपुर स्थित एसएसपीसी आदर्श पब्लिक स्कूल में पड़ोसी बच्चे को पेंसिल चुभाने पर शिक्षक ने मासूम को मुर्गा बना दिया। उसने घर पर इसकी शिकायत की। पिता परिजन के साथ स्कूल में पहुंचे और जमकर विवाद हुआ। बाद में पिता ने बच्चों के साथ डीएम के समक्ष उपस्थित होकर प्रधानाचार्य पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बलीपुर निवासी शिव सिंह सोमवार को अपने दो बच्चों के साथ डीएम के सामने पेश हुए। कहा कि उनके बच्चे एसएसपीसी आदर्श पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। उनके बेटे का साथी से विवाद हो गया। बेटे की गलती न होने पर भी प्रधानाचार्य शिवकुमार चतुर्वेदी ने उसे बेरहमी से पीटा और 30 मिनट तक मुर्गा बनाया। इससे वह बेहोश हो गया। जानकारी होने पर पहुंचे तो बच्चे को उठाकर पानी पिलाने पर उसे होश आया। हाथों में डंडे मारने से चोटें आईं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य-प्रबंधक शिवकुमार चतुर्वेदी ने बताया कि आरोप गलत हैं। बच्चा शनिवार को पड़ोसी बच्चे को पेंसिल चुभो रहा था। शिक्षक ने उसे डांट दिया था। बच्चे ने यह घर बताया होगा, तो शिव सिंह ने फोन पर जमकर अभद्रता की। इसकी रिकॉर्डिंग भी है। सोमवार को वह आए और संबंधित शिक्षक को भला-बुरा कहा। समझाने पर वह गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने स्कूल में अपने भाई को भी बुलाकर हंगामा किया। ऐसे में उन्होंने फोन कर पुलिस को बुलाया। वह सबक सिखाने की धमकी देकर चले गए। इतने छोटे बच्चे को मुर्गा बनाने की बात बिल्कुल गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed