{"_id":"587919c34f1c1b7c58baa79c","slug":"dish-probably-would-not-have-happened-before-the-death-of-the-worker-helmet","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट पहले होता तो शायद न होती डिश कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट पहले होता तो शायद न होती डिश कर्मी की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
रोहित उर्फ टिंकल की फाइल फोटो।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत में डिश कर्मचारी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डिश कर्मचारी समेत दो लोगों को रेफर कर दिया गया। रास्ते में डिश कर्मचारी की मौत हो गई। परिजन शव को लोहिया अस्पताल ले आए। डीएम के आदेश पर गुरुवार रात में ही शव का पोस्टमार्टम किया गया। दोनों बाइक चालक सुरक्षा के लिए हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के आवास विकास कालोनी निवासी कैलाशशंकर कनौजिया आयकर विभाग में लिपिक हैं। बेटा रोहित उर्फ टिंकल डिश संचालक आशू मिश्र के यहां काम करता था। गुरुवार रात टिंकल अपने दोस्त को छोड़ने के लिए बाइक से मिशन कंपाउंड गया था। वहां से लौटते समय आवास विकास चौकी के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से रोहित की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में रोहित और दूसरा बाइक चालक जितेंद्र कटियार निवासी बढ़पुर और उसका साथी सचिन निवासी मसेनी घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस और आसपास के लोग घायलों को लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां पर हालत गंभीर होने पर रोहित और जितेंद्र को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग रोहित को बाहर ले जा रहे थे। इस बीच उसकी मौत हो गई। मौत होने पर परिजन शव को वापस लोहिया अस्पताल ले आए और शव गृह में रखवा दिया। रोहित के परिजनों और मित्राें ने रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की गुहार डीएम से लगाई। डीएम के आदेश पर पुलिस ने रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया। शुक्रवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। रोहित का एक भाई जितेंद्र कुमार और एक विवाहित बहन है।
विज्ञापन