{"_id":"805d8d1105278726a4c054f6689ee04a","slug":"dirty-water-flowing-in-ganga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में बह रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में बह रहा गंदा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्नान पर्वों से दो दिन पहले वस्त्र छपाई इक ाइयां बंद रखने के फरमान के बाद भी मंगलवार को अंगूरीबाग इलाके में काम चलता रहा। इन इकाइयों का रंगीन पानी नालों से गंगा में जाना बदस्तूर जारी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जेई ने इंडस्ट्रियल एरिया और खानपुर में छापामारी की।
विज्ञापन
मेला रामनगरिया 23 जनवरी से शुरू हो रहा है। इससे पहले मकर संक्रांति पर्व का स्नान पर्व है। नालाें का गंदा पानी गंगा में जा रहा है। वस्त्र छपाई इकाइयों का रंगीन पानी भी गंगा में जाता है। खास स्नान पर्वों से दो दिन पहले वस्त्र छपाई इकाइयों को बंद रखने का आदेश है। इसके तहत मंगलवार को वस्त्र छपाई इकाइयां बंद हो जानी चाहिए। अंगूरी बाग इलाके में सबसे ज्यादा वस्त्र छपाई इकाइयां हैं। यहां मंगलवार को वस्त्र रंगाई का भी काम होता है। इसकी तस्दीक नाले में बह रहे रंगीन पानी ने कर दी।
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एई प्रखर कटियार ने मंगलवार को टीम के साथ इंडस्ट्रियल एरिया व खानपुर में छापामारी की। प्रखर कटियार का दावा है कि उन्हें 26 इकाइयां बंद मिलीं। इन्हें सोमवार को नोटिस जारी किया जा चुका है। बुधवार को अंगूरीबाग इलाके में छापामारी होगी।
विज्ञापन
वहीं, एडीएम मनोज सिंघल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेेट के अपने कार्यालय में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिक ारियों व मातहताें के साथ बैठक की। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी भी मौजूद रहे। एडीएम ने कहा कि स्नान पर्वों से दो दिन पहले इकाइयों में काम होने पर कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने कहा कि गंगा में गिरने वाले नालाें पर बंधा बनाए जाएं। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेेट शिवबहादुर सिंह, तहसीलदार आरपी चौधरी, ईओ प्रमोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।