{"_id":"6398c4de6dc5dd5680001e1a","slug":"dirt-spread-superintendent-also-remained-absent-farrukhabad-news-knp7333274110","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सिटी मजिस्ट्रेट को गायब मिले चिकित्साधीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सिटी मजिस्ट्रेट को गायब मिले चिकित्साधीक्षक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सिटी मजिस्ट्रेट ने मंगलवार सुबह शहर के सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में गंदगी फैली मिली। चिकित्सा अधीक्षक भी नहीं मिले। मरीजों के बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर भी नहीं था। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
सिविल अस्पताल लिंजीगंज की व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां सीएमओ को कई बार निरीक्षण के दौरान कमियां मिलीं। इसके चलते सीएमओ अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. आरिफ सिद्दीकी का दो बार स्थानांतरण कर चुके हैं, लेकिन पहुंच के चलते सीएमओ को अपना आदेश दोनों बार निरस्त करना पड़ा और अधीक्षक सिविल अस्पताल में ही डटे हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने मंगलवार सुबह अस्पताल का निरीक्षण किया तो वार्डों से लेकर परिसर तक सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। उन्होंने डॉक्टरों की जानकारी ली तो डॉ. नवनीत गुप्ता, डॉ. ऋषिनाथ गुप्ता व डॉ. अंशुल चतुर्वेदी मौजूद मिले।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अधीक्षक डॉ. आरिफ सिद्दीकी अनुपस्थित थे। वह अपनी निरीक्षण रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगी।