फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Digital portable digital x-ray machine arrived in Lohia

लोहिया में पहुंची डिजिटल पोर्टेबल डिजिटल एक्सरे मशीन

Sun, 27 Jun 2021 05:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
Digital portable digital x-ray machine arrived in Lohia
लोहिया में पहुंची डिजिटल पोर्टेबल डिजिटल एक्सरे मशीन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में डिजिटल पोर्टेबल एक्सरे मशीन पहुंच गई है। इस मशीन से कोरोना पीड़ित मरीज के फेफड़े में संक्रमण का पता आसानी से चल जाएगा। खास बात यह है कि जांच के लिए मरीज को बेड से किसी दूसरे स्थान पर नहीं ले जाया जाएगा। बल्कि इस मशीन को ले जाकर उसके बेड पर ही एक्स-रे किया जाएगा।
अस्पताल में करीब 25 बेड का आइसोलेशन वार्ड है। कोरोना पीड़ित बच्चों के लिए 20 बेड का वार्ड तैयार है, जबकि 20 बेड का अन्य वार्ड बनाने की भी तैयारी शीघ्र ही शुरू की जाएगी। महामारी की दूसरी लहर में कोरोना पीड़ित ज्यादातर मरीजों के फेफड़ों का संक्रमण भी तेजी से बढ़ा था। ऐसे मरीजों में संक्रमण स्तर का आसानी से पता लगाने के लिए एक्सरे अथवा सीटी स्कैन आवश्यक है।
विज्ञापन

कोरोना मरीज को मशीनों तक ले जाने के दौरान अन्य निगेटिव मरीजों के संक्रमित होने की आशंका को देखते हुए पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीन की व्यवस्था की गई। जांच मशीन की कीमत करीब 19 लाख रुपये है। प्रभारी सीएमएस डॉ. वीके दुबे ने बताया कि फिलहाल एक्सरे मशीन को ब्लड बैंक में रखवा दिया गया है। शीघ्र ही इसका ट्रायल किया जाएगा। पोर्टेबल मशीन आने से कोविड मरीजों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed