फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Digital machine repaired, X-ray from today

Farrukhabad News: डिजिटल मशीन की हुई मरम्मत, आज से एक्सरे

Wed, 03 Jun 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Digital machine repaired, X-ray from today
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में 28 मई को तकनीकी खराबी से बंद हुई डिजिटल एक्सरे यूनिट का मंगलवार देर शाम मरम्मत के बाद ट्रायल सफल रहा। अब बुधवार सुबह से एक्सरे शुरू किए जाएंगे। लखनऊ और कानपुर के इंजीनियरों ने दिन भर काम किया।
विज्ञापन

अस्पताल के डिजिटल एक्सरे यूनिट की 28 मई की दोपहर में बिजली आपूर्ति बंद होने के दौरान कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर भी करप्ट हो गए थे। इसके बाद से काम पूरी तरह बंद था। हर रोज औसतन 90-100 एक्सरे होते हैं। इससे छह दिन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी प्रयास के बाद मंगलवार सुबह कानपुर से इंजीनियर वीरेंद्र कुमार और लखनऊ से इंजीनियर आशुतोष कुमार यहां पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम मरम्मत में कामयाबी हासिल की। ट्रायल सफल होने के बाद बुधवार सुबह से एक्सरे शुरू होना तय है। एक्सरे टेक्नीशियन विजयशंकर तिवारी ने बताया कि देर शाम तकनीकी खराबी सही हो गई है। अब बुधवार सुबह आठ बजे से सामान्य मरीजों के एक्सरे किए जाएंगे। इससे मरीजों को खासा फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed