{"_id":"6a67a735b1d59517d80d8194","slug":"dig-inspects-arrangements-for-kanwar-mela-and-ritual-bathing-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-111212-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डीआईजी ने कांवड़ मेला व स्नान की परखीं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डीआईजी ने कांवड़ मेला व स्नान की परखीं व्यवस्थाएं
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डीआईजी कानपुर क्षेत्र यमुना प्रसाद ने पांचाल घाट गंगा तट पर कांवड़ यात्रा मेला और स्नान की तैयारियों का जायजा लिया। वह नाव से गंगा की दूसरी तरफ भी गए। उन्होंने मजबूत बैरिकेडिंग व सुरक्षा के कड़े प्रबंध के निर्देश दिए। इस दौरान हाईवे पर पुल के दोनों तरफ वाहनों को रोक दिया गया। करीब पौन घंटे में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गर्मी से लोग बेहाल रहे।
डीआईजी, एसपी आरती सिंह, एएसपी गिरीश कुमार सिंह, सीओ सिटी अभय वर्मा अन्य पुलिस अफसरों के साथ दोपहर करीब दो बजे पांचाल घाट गंगा तट पर पहुंचे। उन्होंने गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारी नावों से गंगा के दूसरी तरफ गए। बताया कि उत्तर के पक्के घाटों पर इटावा, मैनपुरी, भिंड तक के कांवड़ यात्री पहुंचते हैं। जबकि दक्षिण तरफ के कच्चे घाट पर हरदोई, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी आदि जिलों के शिवभक्त आते हैं। उन्होंने खतरनाक घाटों को बंद रखने के निर्देश दिए।
डीआईजी के पहुंचने से पहले पुलिस प्रशासन ने बरेली-इटावा हाईवे पर बने गंगा पुल के दोनों तरफ बैरियर लगाकर बाइकों को छोड़ सभी वाहनों को रोक दिया। कुछ ही देर में ट्रकों, रोडवेज व निजी बसों, कारों, लोडर आदि वाहनों की एक-एक किमी लंबी कतारें लग गईं। करीब पौन घंटे बाद डीआईजी के जाने पर वाहनों को निकलने की अनुमति दी गई।