फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Diarrhoea was the child's life

डायरिया ने ली बच्चे की जान

Sat, 14 May 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Sat, 14 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Diarrhoea was the child's life
बालक की मौत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
 तहसील क्षेत्र के ललई गांव में डायरिया की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। इससे  परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


उक्त गांव निवासी वीरेश उर्फ भूरे का दो वर्षीय पुत्र अनुज शुक्रवार को डायरिया की चपेट में आ गया। अनुज की मां प्रीती ने गांव के ही एक डॉक्टर से उसे दवा दिलाई। मगर देर रात उसकी हालत अचानक और बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने शनिवार सुबह अनुज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक शिव प्रकाश ने अनुज को मृत घोषित कर दिया।

बच्चे की मौत की खबर सुनते ही मां प्रीती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रधान अवनीश कुमार ने बताया कि अनुज के पिता की भी तीन माह पहले अचानक बीमार पड़ने से मौत हो गई थी। उन्हाेंने बताया कि तीन दिन पहले गांव के ही राजेश के दो माह के पुत्र हनी को भी डायरिया हो गया और उसे प्राइवेट चिकित्सक से दवा दिलाई गई है।
विज्ञापन


गांव में चिकनपॉक्स से लगभग आधा सैकड़ा से भी ज्यादा लोग पीड़ित थे। मगर सूचना देने के बावजूद गांव में आज तक स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची। इस संबंध चिकित्साधीक्षक डा. राजीव शाक्य ने बताया कि रविवार को गांव में स्वास्थ्य टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed