फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Person who reported the house burglary arrested along with jewelry worth 20 lakh.

Farrukhabad News: घर में चोरी की सूचना देने वाला ही 20 लाख के जेवर सहित गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Person who reported the house burglary arrested along with jewelry worth 20 lakh.
आरोपी प्रदीप। संवाद
फर्रुखाबाद। जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव महरूपुर खार स्थित घर में चोरी की सूचना देने वाला ग्रामीण ही आरोपी निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 20 लाख के जेवर बरामद कर लिए। उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को एएसपी गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि गांव महरूपुर खार निवासी प्रदीप कुमार उर्फ रिंकू ने 21 अगस्त को यूपी 112 पर फोन पर घर में चोरी की सूचना दी। थाना पुलिस व फील्ड यूनिट ने जांच की तो घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। प्रदीप की तहरीर के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर गहनता से छानबीन की गई। घर में बड़े बक्से के नीचे चोरी गए जेवर बरामद हो गए।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि उसकी पत्नी पूर्व में घर से सारे गहने मायके ले गई थी और बाद में कहा कि गहने कहीं गिर गए। काफी विवाद होने के बाद गहने वापस लाई। उसे शक था कि पत्नी फिर गहने लेकर मायके न चली जाए। पत्नी से गहने छिपाने के लिए उसने चोरी की झूठी कहानी गढ़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि आरोपी के बताने के आधार पर एक लोहे का सब्बल के अलावा सोने के दो मंगलसूत्र, एक चेन व लॉकेट, छह अंगूठी, चार चूड़ी, दो जोड़ी झाले, एक नथ, एक झाला, एक हार, कान की दो रिंग और चांदी की दो करधनी, तीन जोड़ी पायल, गुच्छा, दो साड़ी पिन, सिक्का, दो अंगूठी सहित 20 लाख के जेवर बरामद कर लिए गए। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

बकरा चोरी के तीन आरोपी जेल गए
फर्रुखाबाद। जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव भड़ौसा निवासी मोहम्मद शैफरजा के घर के चबूतरे पर बंधे दो बकरे 20 अगस्त की रात चोरी कर लिए गए। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। इस मामले में उन्होंने गांव सरफाबाद निवासी अजय जाटव, अहमद रजा, सुनील कुमार जाटव के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। जहानगंज थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त टेंपो, चोरी गए दो बकरे सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed