फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Diarrhoea claimed the life of a child

डायरिया ने ली बच्ची की जान

Sun, 22 May 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Sun, 22 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Diarrhoea claimed the life of a child
मथुरा में मिड डे मील प्रकरण
बीवीपुर में डायरिया की चपेट में आने से दस माह की बालिका की हालत बिगड़ गई। नर्सिंग होम में उसका इलाज शुरू किया गया। मगर रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। उधर, लोहिया अस्पताल में डायरिया पीड़ित दस और मरीज भर्ती कराए गए। अस्पताल में अव्यवस्था को लेकर मरीजों में नाराजगी है।  
विज्ञापन


उक्त गांव निवासी दिलीप कुमार की सबसे छोटी पुत्री रेशू (10 माह) की शनिवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। उसको उल्टी और दस्त होने लगी। हालत बिगड़ने पर पिता ने कस्बा स्थित प्राइवेट अस्पताल से बच्ची को दवा दिलाई। थोड़ी राहत मिलने पर वह बच्ची को लेकर घर चले आए। रविवार रात करीब 2 बजे उसको उल्टी और दस्त फिर शुरू हो गई। रविवार सुबह करीब 5 बजे रेशू ने दम तोड़ दिया। दिलीप ने बताया कि उसकी चार पुत्रियां थीं। सबसे बड़ी पुत्री की चार साल पहले मौत हो चुकी है। अब उसकी दो बेटियां बची हैं।
विज्ञापन


उधर, मऊदरवाजा के गांव कुइंयाबूट निवासी लोहिया अस्पताल के रिटायर्ड कर्मचारी सुखवासी लाल को डायरिया होने पर परिवार के लोगाें ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती सुखवासी लाल ने बताया कि यहां पर बिजली चले जाने के बाद जनरेटर नहीं चलाया जाता। इससे भीषण गर्मी में हाल बेहाल हो जाता है। सुखवासी ने कहा कि जल्द ही इस ओर अस्पताल प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो वह धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रविवार को फतेहगढ़ के मोहल्ला पुलमंडी निवासी देव पुत्र दारा सिंह, जाफरी निवासी वीरेंद्र, नवाबगंज के गांव नगला निजाम निवासी ऋचा पुत्री प्रमोद कुमार, प्रतीक्षा पुत्री मानसिंह, आरती पुत्री सूबेदार, सोनी पुत्री गोविंद, लविश पुत्र रावेंद्र, शहर के आवास विकास कालोनी निवासी अनुराग, जिला कन्नौज थाना गुरसहायगंज के गांव टपका निवासी ध्रुव सिंह को डायरिया से पीड़ित होने पर परिवार के लोगों ने लोहिया अस्पताल मेें भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed