फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dhanteras market is set to be a success, with businesses hoping for new GST rates

Farrukhabad News: सजा धनतेरस का बाजार, नई जीएसटी दरों पर होगा उम्मीदों का कारोबार

Sat, 18 Oct 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 18 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras market is set to be a success, with businesses hoping for new GST rates
फोटो-10, हरमन सिंह।
फर्रुखाबाद। जीएसटी दरों में कटौती का असर दिवाली पर बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। दामों में कमी आने से लोग धनतेरस पर जमकर खरीदारी करेंगे।
विज्ञापन

दुकानदारों ने भी इसका लाभ लेने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्राहकों को छूट के साथ उपहारों की सौगात भी मिलेगी। धनतेरस पर दुकानदारों को बंपर कारोबार की उम्मीद है।
दिवाली पर मोबाइल बाजार भी जोर पकड़ गया है। जीएसटी दरों के लाभ के साथ ही दुकानदार ग्राहकों को निश्चित उपहार भी दे रहे हैं। दाम घटने से ग्राहक भी अच्छी कंपनी का मोबाइल खरीद रहे हैं। लालसराय पर मोबाइल की दुकान खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ लगी थी।
विज्ञापन

दुकानदार गोपाल गुप्ता ने बताया कि ब्रांडेड कंपनियों के मोबाइल पर ऑनलाइन पेमेंट पर दस प्रतिशत फ्लैट छूट के साथ ही हर खरीद पर गिफ्ट आइटम निश्चित दिया जा रहा है। लकी ड्रा में सोने का सिक्का, स्कूटी व 10 लाख जीतने का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन





वॉशिंग मशीन व एलईडी की डिमांड
जीएसटी दरें घटने से इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को बढ़पुर स्थित दुकान में ग्राहक वॉशिंग मशीन पसंद कर रहे थे। कारोबारी हरमन सिंह ने बताया कि जीएसटी दरें कम होने से इस बार दुकानदारी में इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि वॉशिंग मशीन व एलईडी की मांग ज्यादा है। लोग रेफ्रिजरेटर, लैपटॉप भी खरीद रहे हैं।
हल्के वजन के आभूषण बने पसंद

सोने-चांदी पर छाई रिकॉर्ड महंगाई के चलते दुकानदारों ने हल्के वजन के आभूषणों का स्टॉक किया है। नेहरू रोड स्थित सर्राफा दुकान पर लोग सुई-धागा, टॉप्स व चांदी के सिक्के पसंद कर रहे थे। सर्राफा कारोबारी नीरज रस्तोगी ने बताया कि महंगाई के बावजूद बिक्री पर खास असर नहीं पडे़गा। यह जरूर है कि अब लोग हल्के वजन के आभूषण खरीद रहे हैं।

बाल्टी व तांबे के जग की मांग
धनतेरस को लेकर लोहाई रोड स्थित बर्तन बाजार में भीड़ देखने को मिली। लोगों ने स्टील और तांबे के बर्तन खरीदते दिखाई दिए। बर्तनों की खरीदारी भी करते नजर आए। दुकानदार प्रशांत कुमार ने बताया कि धनतेरस पर हल्के बर्तनों की मांग ज्यादा रहती है। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए स्टॉक भी किया है। तांबे के जग व स्टील के हल्के बर्तन लोगों को भा रहे हैं। जीएसटी दरें घटने से इस बार बिक्री बढ़ेगी।

फोटो-10, हरमन सिंह।

फोटो-10, हरमन सिंह।

फोटो-10, हरमन सिंह।

फोटो-10, हरमन सिंह।

फोटो-10, हरमन सिंह।

फोटो-10, हरमन सिंह।

फोटो-10, हरमन सिंह।

फोटो-10, हरमन सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed