फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   dhan kisano ko tarkanne par bhadke MLA

किसानों को धान खरीद केंद्र से टरकाने पर भड़के विधायक

Wed, 04 Nov 2020 05:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
dhan kisano ko tarkanne par bhadke MLA
चिलौली स्थित धान क्रय केंद्र पर मर्केटिंग इंस्पेक्टर से पूछताछ करते विधायक अमरसिंह खटिक। - फोटो : FARRUKHABAD
धान किसानों को टरकाने पर भड़के विधायक
विज्ञापन

कायमगंज। चिलौली स्थित धान खरीद केंद्र से किसानों को टरकाने पर विधायक ने वहां पहुंचकर मार्केटिंग इंस्पेक्टर की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि धान खरीद में कोई बहानेबाजी की गई तो यहां ताला डालकर मुख्यमंत्री से शिकायत कर दूंगा। इसके बाद उन्होंने एसडीएम से मोबाइल पर फोन कर कहा कि व्यवस्था में सुधार करा दें।
चिलौली स्थित विपणन शाखा के खरीद केंद्र पर किसानों को धान का नमूना लेकर टरकाया जा रहा था। सूचना पर भाजपा विधायक अमर सिंह खटिक 12 बजे वहां पहुंच गए। वहां धान लदी 5-6 ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी थीं, लेकिन तौल बंद थी। तौल बंद होने पर कारण पूछा तो बताया गया कि लेबर नहीं है। बाद में पता चला कि लेबर वहीं मौजूद थे।
विज्ञापन

मार्केटिंग इंस्पेक्टर खुद ही देर से पहुंचे, इसलिए खरीद शुरू नहीं हो सकी। विधायक ने मार्केटिंग इंस्पेक्टर की जमकर क्लास लगाई और कहा कि किसानों का धान निष्पक्षता से खरीदा जाए। धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद उन्होंने मोबाइल से एसडीएम सुनील कुमार से वार्ता की और कहा कि धान खरीद केंद्र पर व्यवस्था में सुधार करें। एक दिन में 15 टोकन जारी करें। केंद्र पर आने वाले किसान चक्कर काट रहे हैं। उनका धान खरीदा नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 किसानों से 1240 क्विंटल धान की हुई खरीद
मार्केटिंग इंस्पेक्टर गिरीश चंद्र ने बताया 15 अक्तूबर से खरीद केंद्र खुला है। 21 से खरीद शुरू हुई है। अब तक 21 किसानों से 1240 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। सभी का भुगतान भी हो चुका है। किसी को टरकाया नहीं जाता है।

किसानों का दर्द
गांव भागीपुर उमराह निवासी विजय सिंह ने बताया वे 30 क्विंटल मक्का बेंचने के लिए कई दिन से चक्कर लगा रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नोनियमगंज निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास 10 क्विंटल धान है। 15 दिन से चक्कर काट रहे हैं। अभी तक नंबर नहीं आया है। गांव बराबिकू निवासी भीमसेन ने बताया उनके पास 30 क्विंटल धान है। नमूना भी दे चुके हैं। रोज टरकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed