फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Devraj got blue, Shraddha achieved red belt

बेल्ट प्रमोशन परीक्षा में ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 25 Dec 2020 06:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Devraj got blue, Shraddha achieved red belt
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : FARRUKHABAD
देवराज ने ब्लू, श्रद्धा ने हासिल किया रेड बेल्ट
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को बेल्ट प्रमोशन परीक्षा कराई गई। इसमें देशराज ने ब्लू और श्रद्धा ने रेड बेल्ट हासिल किया।
फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में कराई गई परीक्षा में 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। व्हाइट बेल्ट में रजनेश ने प्रथम, अंशिका राजपूत ने द्वितीय, पृथ्वी ने तृतीय स्थान पाया। यलो बेल्ट में प्रज्ञा यादव ने प्रथम, अंशु पाल ने द्वितीय, मुस्कान कुमारी एवं रूबी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। ग्रीन बेल्ट में नवनीत व निकेता दुबे ने प्रथम, गीता ने द्वितीय और भक्त वत्सलम ने तीसरे स्थान प्राप्त किया।

ग्रीन वन बेल्ट में श्रष्टिका यादव ने प्रथम, ऋतुराज ने द्वितीय, मुस्कान राजपूत ने तीसरा स्थान पाया। ब्लू बेल्ट में देवराज चौहान ने प्रथम, अंशिका चौहान ने दूसरा स्थान हासिल किया। ब्लू वन बेल्ट में विनीत कुमार सोमवंशी ने बाजी मारी। रेड बेल्ट में श्रद्धा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदित्य राठौर, दिपांशु जोशी, शिवांश त्रिपाठी, देवेश यादव ने परीक्षक की भूमिका निभाई। ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अजय प्रताप सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed