{"_id":"a7e4fd157ed4a2267b8dfd465e303df5","slug":"devotees-took-a-dip-in-the-ganges-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
ब्यूरो अमर उजाला, फर्रुखाबाद।
Updated Sat, 16 Jan 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला श्री रामनगरिया में कल्पवासियों के आने से अब मेला गुलजार होने लगा है। मकर संक्रांति पर सर्दी होने के कारण कम संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान को आए।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह से कोहरे की घनी चादर ने सूर्यदेव को अपने आगोश में छुपा लिया। सुबह अचानक बड़ी सर्दी से श्रद्धालु गंगा स्नान को नहीं निकले। इक्का- दुक्का श्रद्धालु ही गंगास्नान करने पहुंचे। दोपहर को सूर्य का प्रकाश फैलते ही लोगों ने राहत की संास ली।
विज्ञापन
लोगों ने इसके बाद गंगा में जाकर डुबकी लगाई। स्नान के लिए अधिक भीड़ की संभावना के चलते पुलिस प्रशासन ने मजिस्ट्रेटों की तैनाती की थी। जाम न लगे इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
सुबह तड़के ही एएसपी आरबी चौरसिया, सीओ सिटी योगेश कुमार ने गंगा घाटों का जायजा लिया। गंगा स्नान करने को आने वाले श्रद्धालुओं की कमी के चलते पुलिस प्रशासन ने राहत की संास ली। वहीं श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया।
जगह जगह लोगों ने सब्जी-पूड़ी और प्रसाद बांटा। वहीं मेला क्षेत्र में कल्पवासियों के आने से रौनक आने लगी है। मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित ने बताया कि कल्पवासियों और संतों का मेले में आना बदस्तूर जारी है।