{"_id":"5e6f736b8ebc3ea7d47b32eb","slug":"devotees-gathered-kanwari-s-also-worshiped-farrukhabad-news-knp550579159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में उमड़े श्रद्धालु, कांवरियों ने भी किया पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में उमड़े श्रद्धालु, कांवरियों ने भी किया पूजन
विज्ञापन
श्रंगीरामपुर गंगा तट से कांवरों में गंगाजल भरकर जयकारे लगाते श्रद्घालु। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
विकासखंड के मूसाखिरिया गांव में शीतला माता मंदिर में सोमवार को अष्टमी मेला लगा। मेले में कानपुर, मैनपुरी, कन्नौज व अन्य जिलों से भी श्रद्धालु पहुंचे। दिनभर पूजन, भजन-कीर्तन चला। तीर्थस्थली श्रंगीरामपुर से कई श्रद्धालु कांवरों में जल भरकर जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे।
मूसाखिरिया में स्थित शीतला माता मंदिर में होली के बाद अष्टमी को शीतला माता मेला लगता है। सोमवार को अष्टमी पर भोर से ही श्रद्धालुओं का माता के दरबार में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
कसबे के साथ ही रठौरा, झसी, भरतामऊ, पतौंजा, बंशलशाहपुर, बहोरिकपुर, महरूपुर के साथ ही निकटवर्ती जनपदों के श्रद्धालु भी मेले में पहुंचे और शीतला माता का पूजन कर मनोकामना की।
विज्ञापन
भजन-कीर्तन मंडली से भजनों की सुर सरिता से माहौल को और अधिक भक्ति भाव से भर दिया। श्रंगीरामपुर से कांवरों में जल भरकर श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए पहुंचे।
मंदिर महंत जगमोहन दास, सर्वेश दास, जन्मेष दास, मेला कमेटी अध्यक्ष ग्राम प्रधान सुनील कुमार, अमर सिंह यादव, महेश सिंह यादव आदि भी व्यवस्था में रहे।