फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Devotees gathered in the aarti of Gawan Devi temple

गवां देवी मंदिर की आरती में जुटे भक्तजन

Sat, 05 Oct 2019 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in the aarti of Gawan Devi temple
जेएनवी रोड स्थित गमादेवी मंदिर में लगी भक्तों की भीड़। - फोटो : FARRUKHABAD
शारदीय नवरात्र के सातवें दिन माता कालरात्रि का विधिविधान से पूजन किया गया। मंदिरों में शाम के वक्त भव्य आरती में बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। दिन भर माता के दर्शनों को भक्तों की कतारें लगी रहीं। अनंत एवं व्यापक स्वरूप वाली माता कालरात्रि काल को भी जीतने वाली हैं। साधकों ने माता की पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी।
विज्ञापन

शहर के बढ़पुर शीतला माता मंदिर, गुरुगांव देवी मंदिर, मठिया देवी मंदिर पर पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों के बाहर सजावट का काम भी शुरू हो गया है। नवमी की तैयारियां हो रही हैं। फतेहगढ़ स्थित गवां देवी मंदिर में शाम को भव्य आरती में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। मंदिरों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी बंदोबस्त चुस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ पर 24 कुंडीय यज्ञ आज
गायत्री परिवार के जिला समन्वयक गोविंद सिंह ने बताया कि कल छह अक्तूबर को प्रात: आठ बजे से गायत्री शक्तिपीठ पर 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। इसमें माता दुर्गा की विशेष आहुतियां दी जाएंगी। उन्होंने सभी माता के भक्तों से पहुंचने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed