फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Devotees crowd on Devi Mandir Road on Navami

नवमी पर देवी मंदिर रोड पर भक्तों की भीड़

Mon, 11 Apr 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Devotees crowd on Devi Mandir Road on Navami
शहर के गुरुगांव मंदिर में देवी के दर्शन करते श्रृद्धालु। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। नवमी पर माता के मंदिरों में भीड़ रही। सुबह से शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। शाम चार बजे से टाउन हाल तिराहे से गुरुगांव देवी मंदिर पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी। प्रशासन ने चौपहिया वाहनों का प्रवेश रोक दिया। हर 50 कदम पर भंडारों में प्रसाद बांटा गया। घरों में भी कन्याभोज किया गया। गुरुगांव देवी मंदिर पर लगे मेले में खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

रविवार को भक्तों की नौ दिन की साधना का समापन हो गया। सुबह से ही माता के मंदिरों में भक्तों का तांता लग गया। दिन भर गुरुगांव देवी, गायत्री शक्तिपीठ, काली माता मंदिर, बढ़पुर माता दरवार, भोलेपुर वैष्णो मंदिर, भारतमाता मंदिरों में संकीर्तन के साथ दर्शनार्थियों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

गुरुगांव देवी मंदिरों में मेला लगा। दूरदराज से आए माता के भक्तों भी भीड़ रही। टाउनहाल तिराहे से मऊदरवाजा थाना, बीबीगंज चौकी से नेकपुर खुर्द तक भीड़ की वजह से चौपहिया वाहनों को रोक दिया गया। आधी रात तक मंदिरों में भक्तों की लाइनें लगी रहीं। गुमशुदा बच्चों को मिलवाने के लिए काउंटर खोला गया। करीब 12 बच्चे दो खो गए। वहां से माइक से प्रसारण करके उनके परिजनों को मिलवा दिया।

गुरुगांव देवी मंदिर में मां को लगाया गया छप्पन भोग। संवाद

गुरुगांव देवी मंदिर में मां को लगाया गया छप्पन भोग। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed