{"_id":"64cd40ac12cb7fd8e0022058","slug":"details-will-not-have-to-be-given-at-every-counter-patients-will-be-treated-instantly-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-351-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: हर काउंटर पर नहीं देना होगा ब्योरा, इंस्टेंट होगा मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: हर काउंटर पर नहीं देना होगा ब्योरा, इंस्टेंट होगा मरीजों का इलाज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल के सभी विभाग ई-अस्पताल पर अपलोड होने के बाद अब नेक्स्ट जनरेशन ई-अस्पताल से जोड़ दिया गया है। इससे हर मरीज की ऑनलाइन स्लिप पर मोबाइल नंबर समेत पूरा ब्योरा दिखने लगा है। ऐसे में मरीज को काउंटरों पर जाकर बार-बार अपने बारे में जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लिहाजा मरीजों का उपचार कम समय में काम होना शुरू हो गया है।
डॉ. राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल में वर्ष 2018 से ई-अस्पताल का काम चल रहा है। कुछ दिन पहले ही अस्पताल की ओपीडी से लेकर दवा स्टोर, दवा काउंटर, इमरजेंसी, लैब आदि सभी विभागों को ई-अस्पताल पर अपलोड कर दिया गया। इसके बाद भी मरीजों को काउंटरों पर बार-बार अपना पूरा ब्योरा बताना पड़ता था।
इस समस्या के समाधान के लिए दिल्ली स्थित विभाग के मुख्य कार्यालय ने ई-अस्पताल को नेक्स्ट जनरेशन ई-अस्पताल से जो़ड़ दिया। महिला अस्पताल के सभी विभाग पूरी तरह ई-अस्पताल पर अपलोड होने के कारण वहां नेक्स्ट जनरेशन ई-अस्पताल सेवा शुरू हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल के नई सेवा से जुड़ने के बाद अब मरीज की ओपीडी स्लिप पर मोबाइल नंबर भी दिखेगा। फिलहाल मरीज स्लिप लेकर जिस काउंटर पर जाएगा, वहां उसे अपने बारे में कुछ भी बताने की जरूरत नहीं होगी। अधिकांश जानकारी स्लिप पर मिल जाएगी। अन्यथा चिकित्सक मोबाइल नंबर ई-अस्पताल पोर्टल पर चंद सेकेंड में देखकर कागजी कार्रवाई पूरी कर लेगा।
इससे संबंधित काउंटर कर्मचारी को सहूलियत के साथ मरीज का भी कम समय में काम हो जाएगा। ई-अस्पताल मैनेजर विवेक राना ने बताया कि नेक्स्ट जेनरेशन ई-अस्पताल शुरू होने से सबसे अधिक महिला मरीजों को आसानी होगी। दूर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को अपने बारे में जानकारी देने में दिक्कत आती थी। अब इससे निजात मिल जाएगी। बताया कि दो अगस्त से इस पर कार्य शुरू कर दिया गया है।