फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Despite complaining several times, no solution was found

Farrukhabad News: कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुआ निस्तारण

Mon, 09 Jun 2025 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 09 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Despite complaining several times, no solution was found
अमृतपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। फरियादियों के घंटों इंतजार के बाद भी एडीएम नहीं पहुंचे। एसडीएम ने शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

शनिवार को अवकाश होने से सोमवार को समाधान दिवस हुआ। एडीएम की अध्यक्षता में सुनवाई होनी थी, लेकिन वह नहीं पहुंचे। इससे एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने शिकायतें सुनीं। 29 शिकायतों में मौके पर दो मामलों का निस्तारण किया गया। कड़हर निवासी रंजीत कुमार ने तालाब की जमीन से कब्जा हटवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

गनुआपुर निवासी सुनील कुमार ने रास्ता से घूरा हटवाने के साथ रास्ता को चौड़ी कराने की मांग की। सुनील ने बताया कि 5 माह से शिकायत कर रहें। हर बार फर्जी निस्तारण कर दिया जाता है। जबकि समस्या बरकरार है। बिरसिंहपुर निवासी घनश्याम ने चक मार्ग खुलवाने, रंजीत सिंह ने तालाब से कब्जा हटवाने, नगला हूसा निवासी सुनील कुमार ने खाद के गड्ढा से कब्जा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में राजेपुर सीएचसी प्रभारी की जगह डाॅ. प्रमित राजपूत, सीडीपीओ की जगह सुपर वाइजर, राजेपुर व अमृतपुर थानाध्यक्ष की जगह दरोगा पहुंचे। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed