{"_id":"22626cda7663ff06bf268babc31a28b8","slug":"demolition-of-the-military-in-the-post-karnalganj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी ने कर्नलगंज चौकी में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी ने कर्नलगंज चौकी में की तोड़फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फौजी को कर्नलगंज चौकी पर तोड़फोड़ करते देख अफरातफरी मच गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस, फौजी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस ने उसको मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन
फतेहगढ़ 19 राजपूत में तैनात चरण सिंह बुधवार की शाम करीब 4 बजे सादी वर्दी में बाइक से कर्नलगंज चौकी पर पहुंचा। चौकी पर किसी पुलिस कर्मी के न मिलने पर वह कुर्सियां तोड़ने लगा। एक कुर्सी उठा कर सड़क पर ले आया और उसे तोड़ने लगा। सैनिक को यह करता देख वहां पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन
जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे कोतवाल अजीत सिंह ने टीम के साथ फौजी को पकड़ लिया। कोतवाल ने बताया कि फौजी चरण सिंह का मेडिकल कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट सेना के अधिकारियों को दी जाएगी। फौजी इससे पहले भी सेना के लेखा विभाग में तोड़फोड़ कर चुका है।
विज्ञापन