फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Demand for repair of flood-ravaged roads echoed in Kisan Mahapanchayat

Farrukhabad News: किसान महापंचायत में गूंजी बाढ़ में ध्वस्त सड़कों की मरम्मत की मांग

Thu, 16 Oct 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 16 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Demand for repair of flood-ravaged roads echoed in Kisan Mahapanchayat
फोटो-12, मंडी में हुई पंचायत में बोलते राष्ट्रीय अध्यक्ष व ज्ञापन के लिए खड़े एसडीएम।संवाद
कायमगंज। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) की ओर से बुधवार को मंडी समिति परिसर में हुई किसान महापंचायत हुई। इसमें किसानों ने बाढ़, सड़क, बिजली और खाद से जुड़ी समस्याओं को लेकर जमकर आवाज उठाई।
विज्ञापन

किसानों ने बाढ़ से ध्वस्त हुई सड़कों की मरम्मत की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह ने कहा कि हाल की बाढ़ में पांचाल घाट पुल से बहबलपुर तक की सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन से बांध निर्माण और सड़कों की तत्काल मरम्मत की मांग की। महापंचायत में स्मार्ट मीटर लगाने में गड़बड़ी और खाद की कालाबाजारी पर भी किसानों का गुस्सा फूटा। किसानों ने कहा कि बेकार मीटरों से बिजली बिल कई गुना बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


वहीं खाद के लिए घंटों लाइन में लगने के बाद भी किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।। श्योराज सिंह ने कहा कि यदि समस्याएं नहीं सुलझीं तो आंदोलन किया जाएगा। शाम को एसडीएम अतुल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों से ज्ञापन लेकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान कायम अली, रागिब हुसैन खान, मोहम्मद खालिद, सचिन, महाराज सिंह, मुनेश श्रीवास्तव सहित बदायूं, एटा, हरदोई से आए बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed