फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Delivery service started in Fatehgarh CHC

Farrukhabad News: फतेहगढ़ सीएचसी में प्रसव सेवा शुरू

Sat, 29 Nov 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 29 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Delivery service started in Fatehgarh CHC
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ सीएचसी में शुक्रवार को तीन वर्ष बाद फिर किलकारी गूंजी। यहां प्रसव सुविधा शुरू कर दी गई है। याकूतगंज की महिला ने बेटे को जन्म दिया है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ सीएचसी में 14 अक्तूबर 2022 को प्रसव सुविधा शुरू की गई थी। एक प्रसव कराने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह सुविधा बंद कर दी। अमर उजाला ने अस्पतालों की अव्यवस्थाओं को लेकर कई खबरें प्रकाशित कीं।
विज्ञापन

इसका जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया और सीएमओ को सीएचसी में प्रसव सुविधा शुरू कराने के निर्देश दिए। इसी के बाद शुक्रवार को याकूतगंज की आशा नसरीन ने गांव के ही संदीप की पत्नी सतामी सोनकर को प्रसव के लिए फतेहगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। स्टाफ नर्स राखी आदि ने सुरक्षित प्रसव कराया। सतामी ने बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर सीएमओ ने सीएचसी पहुंचकर प्रसूता के हाल-चाल लिए और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि अब अस्पताल में 24 घंटे के लिए प्रसव सुविधा उपलब्ध रहेगी। चार स्टाफ नर्स तैनात हैं। पुरुष डॉक्टर के अलावा महिला डॉक्टर की भी ड्यूटी लगाई गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed