{"_id":"61d72b72d79f19088358e118","slug":"delhi-team-won-in-volleyball-tournament-farrukhabad-news-knp673931426","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल टूर्नामेंट में दिल्ली की टीम ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल टूर्नामेंट में दिल्ली की टीम ने बाजी मारी
विज्ञापन
गांव रशीदाबाद में वॉलीबाल खेलते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। गांव मऊ रशीदाबाद चौक के ग्राउंड पर मंजू खां मेमोरियल वॉलीबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच दिल्ली और सैफई की टीम के बीच खेला गया। दिल्ली की टीम ने सैफई को 25-19 व 25-15 के अंतर से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया। सैफई की टीम उपविजेता रही। आयोजक ने विजेता टीम को 21 हजार रुपये का इनाम और ट्रॉफी दी। उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये इनाम और ट्रॉफी दी गई।
गांव मऊ रशीदाबाद चौक के ग्राउंड पर ग्राम प्रधान सुहेब खां ने दो दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया। इसमें 21 टीमों ने भाग लिया। इनके बीच कई मैच खेले गए। आखिर में दिल्ली और सैफई की टीम फाइनल में पहुंची। दिल्ली और सैफई की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ।
फाइनल देखने के लिए काफी दर्शक आए। दिल्ली की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर सैफई की टीम को 25-19 व 25-15 के अंतर से हराकर ट्रॉफी जीत ली। टूर्नामेंट शाहब खां के संरक्षण में कराया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख जैगम खां, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधयाक अजीत कठेरिया ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी दी। ज्वैलर्स जावेद ने विजेता और उपविजेता टीमों को चांदी के गिफ्ट दिए। रेफरी अभिषेक शाक्य, कमेंटेटर सैय्यद कामरान अली, स्कोरर साहिल खां रहे। फरहान खां, मुजाहिद खां, राम दीक्षित, साहजेव खां, अली सुल्तान, नन्हें मियां भी मौजूद रहे।