{"_id":"67003ba572f2a439730b9fd4","slug":"death-of-a-young-man-going-to-his-in-laws-house-farrukhabad-news-c-12-1-knp1031-852320-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ससुराल जा रहे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ससुराल जा रहे युवक की मौत
विज्ञापन
कमालगंज। पत्नी व बच्चों को बुलाने ससुराल जा रहा युवक रास्ते में बेहोश होकर गिर पड़ा। कॉल करने के आधा घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई तो उसे निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दौड़ा पड़ने से मौत होने की बात सामने आई है।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव अचरा खलवारा निवासी अरविंद कुमार (37) शुक्रवार शाम मकू नगला स्थित ससुराल जा रहा था। गंगागली में स्थित शिव मंदिर के सामने पहुंचने पर अरविंद जमीन पर गिर पड़ा। प्रधान के पति सुधीर यादव उर्फ गुड्डू ने अरविंद को पड़ा देखा तो इसकी सूचना उसकी ससुराल पहुंचाई। कॉल करने के आधा घंटे बाद तक एंबुलेंस के न आने पर आकाश गुप्ता कार से अरविंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सक मान सिंह वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि दौड़ा पड़ने से युवक की मौत की बात सामने आई है। (संवाद)