फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body thrown after killing young man in love affair

/युवक की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंका

Fri, 30 Sep 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown after killing young man in love affair
फर्रुखाबाद। प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह शव मिलने की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी आरोपी फरार हैं।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर कलां निवासी स्व. कैलाशचंद्र यादव का 20 वर्षीय पुत्र सूरज यादव मजदूरी करता था।
12 दिन पहले वह एक युवती को लेकर चला गया था। युवती की बुआ ने सूरज के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने सूरज के परिजनों पर दबाव बनाया तो उसी रात युवती अपने घर लौट भी आई। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने सूरज को मोहल्ला कुचिया निवासी मौसी कृष्णा के घर भेज दिया था। गुरुवार रात सूरज मौसी के बेटे अजय व सागर के साथ फतेहगढ़ में राम बरात देखने गया और वहां से अपने घर जाने की बात कहकर नेकपुर कलां चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे उसका शव मिला। सिर पर चोट के निशान थे और दोनों पैर कटे थे। पुलिस को एक पैर कुछ दूर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
दूसरा पैर तलाशने पर भी नहीं मिला। ट्रैक से लेकर घर जाने वाले रास्ते में तीन जगह खून पड़ा था। मां पूनम ने बेटे की प्रेमिका के परिजनों पर सूरज की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।

पुलिस ने अरविंद, उमेश, शिवा, रोशन व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी अशोक कुमार मीणा का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed