फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of young man found hanging

फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Thu, 17 Nov 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging
फर्रुखाबाद। घर से कुछ दूर बने कमरे में सोने गए युवक का शव सुबह पेड़ से साड़ी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर पुलिस ने पिता और दो पुत्रों को हिरासत में ले लिया।
मऊदरवाजा थाने के गांव बिलावलपुर निवासी बालकराम राजपूत का पुत्र रामखिलावन (19) मंगलवार रात खाना खाने के बाद रोज की तरह मकान से कुछ दूर बने कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह बड़े भाई पुष्पेंद्र की सात वर्षीय पुत्री खुशी शौच के लिए गई तो 100 मीटर दूर गूलर के पेड़ से फंदे पर रामखिलावन का शव लटका देखा।
उसने अपने बाबा बालकराम को सूचना दी।
इस पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। सीओ ने भी मौका मुआयना किया।
बड़े भाई सियोबाबू राजपूत ने थाने में दी तहरीर में कहा कि भाई की हत्या कर शव फंदे से लटकाया गया है। उसका एक युवती से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
इसी के चलते ही उसकी हत्या की गई है। छोटे भाई सुधांशु ने बताया कि राम खिलावन पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। मां रामदुलारी और भाई पुष्पेंद्र, करन, सियोबाबू और सबसे छोटा सुधांशु है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बहनों की शादी हो चुकी है। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
राम खिलावन का शव जिस साड़ी के फंदे से लटका मिला, वह साड़ी उसके परिवार की महिलाओं की नहीं है।
परिजनों का कहना है कि हत्या करने वालों ने अपने परिवार की महिलाओं की साड़ी का प्रयोग किया है। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed