फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of workers found hanging from the noose, accused of murder

श्रमिक का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप

Fri, 02 Apr 2021 06:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
Dead body of workers found hanging from the noose, accused of murder
रोते बिलखते नरेंद्र के परिजन। - फोटो : FARRUKHABAD
फंदे से लटका मिला श्रमिक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। भट्ठा श्रमिक का शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसके हाथ बंधे थे। इससे भाई ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला स्वामी निवासी नरेंद्र बाथम (45) की शादी नहीं हुई थी। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। इसके चलते अधिकांश समय वह जनपद कासगंज थाना पटियाली के गांव खड़ही मेें अपनी बहन गुड्डी देवी के घर रहता था। इसके अलावा वह मैनपुरी जनपद में ईंट भट्ठे पर काम करने भी चला जाता था।
विज्ञापन

होली पर वह अपने गांव नगला स्वामी आया था। यहां भाई पप्पू के पास रहता था। गुरुवार रात को वह कहीं चला गया। परिजनों ने खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव से कुछ दूरी पर जसवंत के खेत में खड़े पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसके हाथ आगे की ओर ही रस्सी से बंधे थे। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने परिजनों से पूछताछ की। भाई पप्पू ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि किसी से रंजिश न होने की जानकारी दी। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर नमूने लिए। इसके बाद शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मदनपुर चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह ने बताया कि भाई ने मौखिक आरोप लगाए थे। अभी पप्पू ने भाई के आत्महत्या करने की तहरीर दी है। फिर भी अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed