फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of woman missing in Farrukhabad for six days found in pond, murder case on three including husband

फर्रुखाबाद में छह दिन से लापता महिला का शव तालाब में मिला, पति सहित तीन पर हत्या का मुकदमा

Mon, 13 Jul 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dead body of woman missing in Farrukhabad for six days found in pond, murder case on three including husband
तालाब किनारे महिला का शव मिलने के बाद लगी भीड़। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कमालगंज। छह दिन से लापता महिला की हत्या कर शव पड़ोसी गांव देवराजपुर के तालाब में फेंक दिया गया। तालाब के पास से गुजर रहे बच्चों ने बदबू आने पर महिला का शव देखा तो जानकारी हुई। थाना क्षेत्र के गदनापुर निवासी युवक ने शव की शिनाख्त अपनी पत्नी के रूप में की। महिला के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने पति, देवर व चचिया ससुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कर छानबीन शुरू कर दी है। पूछताछ के लिए पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव देवराजपुर में सड़क किनारे बने तालाब के पास से सोमवार सुबह 11 बजे कुछ बच्चे गुजर रहे थे। बच्चों ने बदबू आने पर तालाब में देखा तो एक महिला का शव पड़ा था। बच्चों ने गांव में इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। तभी पड़ोस के गांव गदनापुर निवासी जवाहर सिंह पाल पुत्र गिरंद ने मौके पर शव की शिनाख्त अपनी पत्नी प्रिया उर्फ राममूर्ति (33) के रूप में की। वही थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गड़रियन नगला निवासी प्रिया के चाचा कप्तान सिंह ने ससुरालीजनों पर भतीजी की हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया। कहा कि ससुरालीजनों ने राममूर्ति के लापता होने की सूचना तक नहीं दी। बीबीपुर निवासी बड़ी भतीजी सोनी ने उन लोगों को सूचना दी। पति जवाहर ने बताया कि 7 जुलाई को सुबह 9 बजे पत्नी राममूर्ति घर से लापता हो गई थी। उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। जवाहर सिंह दिल्ली में आइसक्रीम बेचता था। 23 मार्च को पत्नी व बच्चों के साथ वापस गांव आया था। प्रिया के दो पुत्र शनि(12) व शवी(6) हैं। पुलिस जवाहर को हिरासत में ले लिया है। प्रिया के चाचा कप्तान ने पति जवाहर सिंह, देवर पुष्पेंद्र पुत्रगण गिरंद व चचिया ससुर मानसिंह के खिलाफ तहरीर दी है। कहा कि उसकी भतीजी राममूर्ति का विवाह 13 वर्ष पूर्व जवाहर के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि कुछ दिन बाद से ही जवाहर भतीजी प्रिया के साथ शराब के नशे में मारपीट करता था। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने बताया कि कप्तान सिंह की तहरीर के आधार पर जवहार, पुष्पेंद्र व मानसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

तालाब से दस कदम दूर जली मिली घास
कमालगंज। महिला का शव मिलने से जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। राममूर्ति के चेहरा झुलासा लग रहा था। तालाब से दस कमद की दूरी पर घास भी जली थी। ग्रामीणों का कहना है कि महिला के चेहरे से ऐसा लग रहा था कि उसके पहचान छिपाने को कोई केमिकल डाल गया है। आशंका जताई गई कि हत्या के बाद शव तालाब में फेंका गया। मौके पर लगी भीड़ लगने से सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं हुआ। भीड़ में कई लोग तो मास्क भी नहीं लगाए थे। पुलिस ने कई बार उन्हें भागने का प्रयास किया। लेकिन लोग वहां डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed