{"_id":"668b1683cdd59c5e21070ed4","slug":"dead-body-of-tobacco-worker-found-floating-in-kiln-pit-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-113154-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तंबाकू श्रमिक का शव भट्ठे के गड्ढे में तैरता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तंबाकू श्रमिक का शव भट्ठे के गड्ढे में तैरता मिला
विज्ञापन
कायमगंज। पुल गालिब तिराहे से अताईपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित ईंट-भट्ठे के गड्ढे में तंबाकू श्रमिक का शव तैरता मिला। भाई ने बताया कि श्रमिक को मिर्गी का दौरा पड़ता था।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां निवासी सुरेश जाटव (25) बड़े भाई राजीव के साथ ईंट-भट्ठे के पास एक तंबाकू गोदाम में काम करता था। वह तीन दिन पूर्व लापता हो गया। रविवार शाम कुछ लोगों ने ईंट-भट्ठे के पास गड्ढे में एक शव तैरता देखा।
जानकारी पर इंस्पेक्टर रामअवतार, इंस्पेक्टर क्राइम राजेश कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव पानी से बाहर निकलवाया। युवक के दाहिने हाथ पर नाम और पता गुदा हुआ था। लोगों ने उसकी पहचान कर ली। सूचना पर उसका भाई राजीव भी पहुंच गया।
विज्ञापन
राजीव ने पुलिस को बताया कि सुरेश को मिर्गी का दौरा पड़ता था। वे दोनों साथ-साथ तंबाकू गोदाम में मजदूरी करते थे। तीन दिन पहले न जाने कैसे वह यहां पहुंच गया। अनुमान लगाया कि सुरेश को दौरा पड़ने से गड्ढे में औंधे मुंह गिर गया होगा। इससे उसकी मौत हो गई।
सुरेश की शादी नहीं हुई थी। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। चौकी प्रभारी वीएस तिवारी ने बताया आशंका है कि श्रमिक की पानी में गिरने से मौत हुई है। कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।