{"_id":"66db88538d88de648602e354","slug":"dead-body-of-teenager-missing-from-shop-found-in-drain-accused-of-murder-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103851-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नाले में मिला दुकान से गायब किशोर का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नाले में मिला दुकान से गायब किशोर का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दुकान से गायब हुए किशोर का शव नाले में पड़ा मिला। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। पिता ने दुकानदार के पुत्र पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
मऊदरवाजा थाने के गांव हैवतपुर गढि़या तिराहे के पास नाले में शुक्रवार सुबह एक किशोर का शव पड़ा था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकाला। कुछ देर बाद पहुंचे मोहल्ला रकाबगंज खुर्द निवासी सूरजपाल जाटव ने उसकी शिनाख्त पुत्र पिंकू (15) के रूप में की।
पिंकू के शरीर पर चोटों के निशान दिखाई दिए। फाेरेंसिक टीम ने नमूने लिए। किशोर के पिता सूरजपाल ने बताया कि वह तिकोना स्थित एक किराना की दुकान पर काम करता था। बृहस्पतिवार शाम चार बजे लाला (दुकान मालिक) उसे घर से बुलाकर ले गया था। सात बजे दुकान मालिक ने फोन करके उसे बुलाया। वह दुकान पर गया। बेटे पिंकू से कई बार काम करने के बारे में पूछा। उसके कुछ जवाब न देने पर वह घर लौट आया। वह घर पहुंचा ही था कि लाला ने फोन किया कि पिंकू घर पहुंचा, उन्होंने मना कर दिया। वह फिर लाला की दुकान पर गए, मगर लाला ने घर जाने की बात कह दी।
विज्ञापन
सूरजपाल ने बताया कि रात डेढ़ बजे के करीब उन्होंने थाने में सूचना दी। पिता ने दुकानदार के पुत्र पर हत्या का आरोप लगाया है। मऊदरवाजा थाना पुलिस दुकानदार को साथ ले गई। थानाध्यक्ष भोलेंद्र चतुर्वेदी ने दुकानदार से पूछताछ की।
वहीं, पिंकू तीन भाइयों में बीच का था। बड़ा सचिन और छोटा किशन है। बहन हिमांशी व मां अनीता और परिजन बेहाल हैं। रिश्तेदार नीरज कुमार की लिखित सूचना पर शव कब्जे में लिया है।
मऊदरवाजा इंस्पेक्टर भोलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि परिजन दुकानदार पर आरोप लगा रहे हैं। पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। फिलहाल रिश्तेदार की फौरी सूचना पर कार्रवाई चल रही है।
50 मीटर दूरी पर देशी शराब का ठेका, सीसीटीवी पर नजर
कांशीराम कालोनी से हैवतपुर गांव की तरफ पुलिया से पश्चिम की ओर शव पड़ा था। वहां से बमुश्किल 50 मीटर दूरी पर देशी शराब का ठेका है। आसपास कुछ मकानों में परिवार रहते हैं। देर रात तक दुकानों पर चहलकदमी रहती है। पुलिस ने कांशीराम कालोनी की ओर जाने वाले मार्गों पर सीसीटीवी फुटेज भी देखी। फुटेज में घटनास्थल की ओर जाते हुए कुछ सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
-- -- -- -- -- --