फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of missing youth found in Kali river

Farrukhabad News: काली नदी में मिला लापता युवक का शव

Thu, 07 Sep 2023 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found in Kali river
मोहम्मदाबाद। लापता युवक का शव काली नदी में उतराता मिला। भाई ने बुधवार की सुबह गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पड़ताल कर शव को बाहर निकलवाया। भाई ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कटिन्ना मानिकपुर निवासी ग्रीशपाल सिंह का 25 वर्ष का पुत्र गोविंद दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। 10 दिन पहले घर वापस आया था। मंगलवार की सुबह 7:30 बजे घर से टहलने की बात कहकर निकल गया। देर रात तक वापस नहीं आया। परिजनों ने दोस्तों व रिश्तेदारों सहित गांव के आसपास खोजबीन की, लेकिन गोविंद का कुछ भी पता नहीं चला।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह पुष्पेंद्र ने भाई गोविंद की फिर से खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुष्पेंद्र ने भाई की गुमशुदगी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस ने खोजबीन कर बरामद करने का भरोसा दिया। शाम को लगभग चार बजे गोविंद का शव काली नदी में उतराता हुआ मिला। आसपास के खेत में काम कर रहे लोगों ने मदनपुर चौकी इंचार्ज को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को काली नदी से बाहर निकलवाया। जानकारी पर भाई पुष्पेंद्र मौकेे पर पहुंचा। शव की शिनाख्त भाई गोविंद के रूप में की। मां मिथलेश, पुष्पेंद्र, गोपाल, अंशुल का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed