{"_id":"64973e86df7c0ae2560a4017","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-fear-of-murder-farrukhabad-news-c-12-1-302709-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लापता युवक का शव खेत में पड़ा मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लापता युवक का शव खेत में पड़ा मिला, हत्या की आशंका
Sun, 25 Jun 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
फर्रुखाबाद में घर से लापता युवक का शव खेत में पड़ा मिला। भाई ने शिनाख्त करके हत्या की आशंका व्यक्त की। उसके शरीर पर कई स्थानों पर जलने के निशान हैं। कादरीगेट थाने के मोहल्ला मसेनी नगला निवासी अरुण वाल्मीकि (36) शुक्रवार शाम करीब सात बजे घर से लापता हो गया था। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। भाई अनिल कुमार ने आसपास खोजबीन की। मगर पता नहीं चला।
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कुछ लोगों ने अजीत गंगवार के खेत में एक शव पड़ा देखा। इस पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना इंस्पेक्टर विनोद शुक्ला पहुंचे। शव पड़े होने की जानकारी मिलने पर अनिल कुमार ने पहुंचकर शव की शिनाख्त अपने भाई अरुण वाल्मीकि के रूप में की। अनिल ने बताया कि वह शुक्रवार शाम सात बजे घर से निकलने के बाद वापस नहीं गया। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके सीने और शरीर में कई स्थानों पर जलने से निशान हैं। अनिल ने भाई की हत्या की आशंका व्यक्त की है। बताया कि माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह शराब का शौकीन था। पुलिस ने कुछ दिन पहले तमंचे में जेल भी भेजा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।