फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of missing old man found in pond

Farrukhabad News: गुमशुदा वृद्ध का शव तालाब में मिला

Tue, 13 Feb 2024 02:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing old man found in pond
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। 10 दिन पहले लापता वृद्ध का शव तालाब में उतराता हुआ मिला। पुत्र ने शव की शिनाख्त पिता के रूप में की। पुलिस व फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर नमूने लिए।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी नीब करोरी के पीछे तालाब के पास सोमवार को कुछ युवक खड़े थे। तभी उनको तालाब में एक वृद्ध का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। सूचना पर अपराध इंस्पेक्टर निर्भय कुमार व मदनपुर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। शव को गांव के लोगों की मदद से बाहर निकलवाया गया। मदनपुर चौकी इंचार्ज ने शव को देखकर गांव ऊगरपुर गोंडा निवासी श्याम बाबू को सूचना दी। श्याम बाबू मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

शव की शिनाख्त 65 वर्ष के पिता तुलाराम के रूप में की। श्याम बाबू ने बताया कि पिता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह अचानक दो फरवरी को लापता हो गए थे। इस मामले में कोतवाली में छह फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। काफी तलाश करने पर उनका पता नहीं चला था। उसने बताया कि पिता घूमते हुए इधर निकल आए। किसी तरह तालाब में गिर गए। फोरेंसिक टीम ने जांच कर नमूने लिए। तुलाराम के दो बेटे श्याम बाबू व मकसूदन है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed