फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of innocent child given after five hours due to non payment of bill, uproar

Farrukhabad News: बिल अदा न करने पर मासूम का पांच घंटे बाद दिया शव, हंगामा

Fri, 15 Sep 2023 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Dead body of innocent child given after five hours due to non payment of bill, uproar
फर्रुखाखाबाद। इलाज का बकाया बिल न दे पाने पर अस्पताल प्रबंधन ने पांच घंटे तक शव नहीं दिया। परिवार के लोग घंटों हंगामा करते रहे। सूचना के बावजूद पुलिस भी शांत रही। शाम छह बजे कुछ रुपये देने के बाद ही परिजनों को शव मिला। इस दौरान परिजन अस्पताल के अंदर और बाहर रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के थाना जलालाबाद के गांव सादाब सराय निवासी आकाश गिहार के एक माह के पुत्र को बुखार होने पर आवास विकास तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसे एनआईसीयू वार्ड में रखा गया। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे मासूम ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को 26 हजार रुपये का बिल भुगतान करने की बात कही।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि वे छह हजार रुपये दे चुके हैं। अब उसके पास कुछ नहीं है। कई घंटे बिल भुगतान को लेकर खींचतान के बाद भी मासूम का शव नहीं दिया गया। रुपये की व्यवस्था न होने से परेशान परिजनों ने शाम चार बजे हंगामा शुरू कर दिया। इसकी कादरीगेट थाना पुलिस को भी सूचना दी। कुछ देर बाद दो सिपाही पहुंचे, मगर वह पीड़ितों की कोई मदद नहीं कर सकेे। चौकी प्रभारी स्वदेश कुमार ने तहरीर लिखकर देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम के पिता आकाश और उनकी पत्नी रूबी कई अन्य परिजनों के साथ जब अस्पताल के प्रभारी से बात करने पहुंची तो उन्होंने एक न सुनी। सुरक्षा कर्मियों की मदद से सभी को बाहर निकाल दिया। परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। मामला अस्पताल मालिक सत्ताधारी नेता के पास पहुंचा तो शाम छह बजे बिल में कम पैसे करके ले लिए गए। इसके बाद ही शव परिजनों को सौंपा गया। पांच घंटे तक शव अस्पताल प्रशासन के कब्जे में रहा। चौकी प्रभारी ने बताया कि बिल अदा करने का मामला था। परिजनों ने सुलटा लिया और वह शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed