फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of a woman found hanging

फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Thu, 25 Feb 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a woman found hanging
नवाबगंज (संवाद)। कमरे में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। उसकी एक वर्ष की बेटी सो रही थी। सास खेत में काम करने व ससुर फेरी लगाने गए थे। सास जब वापस आई तो बहू को फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया। सूचना पर एसओ व सीओ समेत फील्ड यूनिट की टीम मौके पर आई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आसलपुर पुठरी गांव निवासी हरिओम का विवाह जनपद हरदोई थाना लोनार के गांव जगदीशपुर निवासी सहदेव शाक्य की पुत्री ममता देवी (24) के साथ तीन वर्ष पहले हुआ था। विवाह के बाद ममता देवी के एक पुत्री हुुई। हरिओम दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। गुरुवार को ससुर मुकेश शाक्य फेरी लगाने के लिए गए थे।
विज्ञापन

सास कन्या देवी खेत पर काम करने के लिए गई थीं। घर में बहू ममता देवी अपनी एक वर्ष की बेटी के साथ थी। सास कन्या देवी शाम 5.30 बजे जब घर वापस पहुंची और बहू को आवाज लगाई। दरवाजा खुला था। सास ने अंदर जाकर देखा तो बहू को कमरे के कुंडे पर रस्सी के फंदे से लटकता हुआ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसओ पूनम जादौन मौके पर पहुंचीं और सास से घटना के बारे में जानकारी की। सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम व फील्ड यूनिट ने मौके पर जाकर छानबीन कर नमूने लिए। पुलिस ने ममता के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed