फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of a woman found hanging

प्रधान के भाई की पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला

Sat, 22 Feb 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a woman found hanging
जहानगंज। गांव पंजूखिरिया के प्रधान के भाई की पत्नी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुरालीजन फरार हो गए। शरीर पर मारपीट की चोट व आग से झुलसने के निशान मिले हैं। घर पर महिला की दो अबोध बेटियां रोती मिलीं। सीओ व तहसीलदार की मौजूदगी में महिला के शव को फंदे से उतारा गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पंजूखिरिया के प्रधान गौरव श्रीवास्तव के भाई वैभव श्रीवास्तव की शादी तीन वर्ष पूर्व मऊदरवाजा थाना क्षेत्र गुतासी निवासी शिल्पी (27) हुई थी। शुक्रवार सुबह दस बजे वैभव अपनी पत्नी शिल्पी से मारपीट कर रहा था। इस दौरान शिल्पी की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने यूपी 112 को मारपीट करने की सूचना दे दी थी। यूपी 112 के बाइक सवार दो पुलिसकर्मी मौके पर गए थे। मामला प्रधान से जुड़ा था। ऐसे में पुलिस फौरी छानबीन करके लौट गई और वैभव के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस के जाने के बाद शिल्पी से फिर मारपीट की। इसके बाद शिल्पी कमरे में चली गई। प्रधान गौरव ने थाने के दरोगा दलवीर को शिल्पी के फांसी लगाने सूचना दी। पुलिस जब घर पहुुंची तो प्रधान समेत घर के सभी लोग फरार हो गए थे। घर पर शिल्पी की दो वर्ष की पुत्री ईशानी व एक वर्ष की पुत्री अंजल रोती मिली।
विज्ञापन

सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह, तहसीलदार सदर राजू कुमार की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा गया। शिल्पी के पैरों में मारपीट के चोट के निशान मिले। शिल्पी का एक हाथ आग से झुलसा था। घटना की जानकारी पर शिल्पी के गुतासी निवासी पिता रवि श्रीवास्तव परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि ससुराल वाले डेढ़ लाख रुपये व सोने की चेन की मांग कर शिल्पी को प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ राजवीर ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। महिला के पैर व हाथ में मारपीट व आग से झुलसने के निशान पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैभव ने की थी दूसरी शादी
पंजूखिरिया निवासी प्रधान के भाई वैभव की पहली शादी शाहजहांपुर से हुई थी। पहली पत्नी को उसने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तीन वर्ष पहले शिल्पी से दूसरी शादी की थी। पांच महीने पहले वैभव ने पत्नी के ऊपर दाल से भरा कुकर फेंक दिया था। इसमें शिल्पी झुलस गई थी।

प्रधान गौरव श्रीवास्तव शराब माफिया रह चुका है। उसके खिलाफ जहानगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2015 व 2016 में प्रधान के घर से भी शराब का जखीरा पुलिस बरामद कर चुकी है। वहां से पुलिस ने अवैध शराब की पैैकिंग की मशीन व भारी मात्रा में ढक्कन भी बरामद किए थे। प्रधान के कई देसी व अग्रेंजी शराब के ठेके भी हैं। पुलिस वाले प्रधान के घर के चक्कर लगाते रहते हैं। थाने में भी प्रधान का दबदबा कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed