फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body killed, body thrown on road

दिव्यांग युवती की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका

Wed, 17 Feb 2021 06:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Dead body killed, body thrown on road
घटनास्थल पर रोती तबस्सुम की मां व अन्य परिजन। - फोटो : FARRUKHABAD
दिव्यांग युवती की हत्या, शव सड़क किनारे फेंका
विज्ञापन

कमालगंज। युवती की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। सुबह दौड़ लगाने गए युवक की सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर छानबीन की। युवती के गले में दुपट्टा कसा था। उसकी नाक से खून निकला था और गाल पर चोट का निशान था। उसकी मां ने दामाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव गौसपुर निवासी इसरार अपने बेटे के साथ मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। उसकी दिव्यांग बेटी तबस्सुम (24) की शादी मऊदरवाजा थाना क्षेत्र निवासी शकील के साथ हुई थी। उससे तबस्सुम का तलाक हो गया था। करीब तीन माह पूर्व तबस्सुम ने जनपद कन्नौज थाना गुरसहायगंज निवासी शाबेद के साथ प्रेम विवाह कर लिया। इस निकाह से शाबेद के परिजन खुश नहीं थे। इससे शाबेद और तबस्सुम गौसपुर में रहने लगे। करीब दस दिन पूर्व शाबेद भी मुंबई मेहनत मजदूरी के लिए चला गया। घर पर तबस्सुम व उसकी मां खुर्शीदा थीं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह दौड़ लगाने गए युवकों ने गांव शेखपुर के पास रेलवे गुमटी से कुछ दूरी पर सड़क किनारे युवती का शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना गांव के लोगों व पुलिस को दी। ग्रामीणों ने उसकी पहचान तबस्सुम के रूप में की और गौसपुर के निवर्तमान प्रधान उवैश को जानकारी दी। उवैश तबस्सुम की मां खुर्शीदा को लेकर मौके पर पहुंचे। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई। खुर्शीदा ने पुलिस को बताया कि तबस्सुम मंगलवार शाम को चार बजे भोजपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से रुपये निकालने के लिए घर से निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद घर नहीं पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें उसके दो माह की गर्भवती होने तथा गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड बनाई गई। इससे पहले फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर वहां से नमूने लिए। खुर्शीदा ने बेटी की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाते हुए दामाद शाबेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
मोबाइल गायब, आधार कार्ड मिला
पैर से दिव्यांग तबस्सुम के शव के पास उसका मोबाइल नहीं मिला। पास में ही एक पर्स पड़ा था लेकिन उसमें रुपये नहीं थे। उसका व उसकी मां का आधार कार्ड उसमें था।
चप्पलें भी नहीं मिलीं
जिस स्थान पर शव पड़ा मिला है वहां से रात दिन वाहन गुजरते रहते हैं। यदि किसी वाहन से टक्कर हुई होती या वहां विवाद हुआ होता तो लोग जरूर देख लेते। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी दूसरे स्थान पर हत्या करने के बाद शव कार या किसी अन्य वाहन से लाकर सड़क किनारे फेंक दिया गया। तभी वहां व उसके पैरों में उसकी चप्पलें भी नहीं थीं।

पांच हजार रुपये खाते में भेजे थे पति ने
मां खुर्शीदा ने बताया कि तबस्सुम के पति ने पांच हजार रुपये खाते में भेजे थे। उन्हीं रुपयों को निकालने जाने की बात कह कर वह घर से निकली थी। वह बैंक पहुंची या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed