फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body for eight hours in farrukhabad

शव रखकर लगाया आठ घंटे जाम

Tue, 10 Jul 2018 11:44 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Tue, 10 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
Dead body for eight hours in farrukhabad
जाम लगाए महिलाएं व भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
मार्ग दुघर्टना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो जनपदों के बीच का मामला होने के कारण पुलिस परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए इधर से उधर टहलाती रही। गुस्साए परिजनों ने कायमगंज-अलीगंज मार्ग पर शव रखकर आठ घंटे जाम लगा दिया। जाम लगाने वाले लोगों ने आरोप लगाया कि हादसे वाले ट्रैक्टर को कायमगंज पुलिस ने छोड़ दिया। जाम लगने से दोनों ओर बसों व अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंचे अलीगंज सीओ ने परिजनों को समझाया बुझाकर पोस्टमार्टम करवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम खुला। इस दौरान भीषण गर्मी में बसों में बैठे यात्री परेशान हो गए। फर्रुखाबाद दिल्ली मार्ग होने के कारण इस रोड पर बसों का आवागमन बहुत होता है। लगभग पांच घंटे यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


12 मई को जनपद एटा के अलीगंज थाने के गांव पंचपुरा निवासी दुर्वेश शाक्य(25) किसी काम से कायमगंज गया था। घर लौटते समय कायमगंज अलीगंज मार्ग पर कैसर खां अड्डे के पास ट्रैक्टर की टक्कर से दुर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सैफई में भर्ती कराया गया था। तीन दिन पूर्व उसे वहां से डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद मंगलवार को अलीगंज में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मामले की जानकारी अलीगंज कोतवाली पुलिस को दी गई। जहां कायमगंज का घटनास्थल बताकर टरका दिया गया। जब परिजनों ने कायमगंज कोतवाली में फोन किया तो बताया गया कि जहां मौत हुई है वहां पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी। इससे गुस्साए परिवारीजन व ग्रामीणों ने शव को कायमगंज व अलीगंज मार्ग पर दोनों जिलों के बार्डर पर रख कर जाम लगा दिया। महिलाएं लाठी डंडे व ईंट पत्थर लिए प्रदर्शन करने लगीं। आने जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। मामले की जानकारी पर अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने उनकी नहीं सुनी। इस पर सीओ अलीगंज अजय भदौरिया भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक के परिवारीजनों को समझाया और पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान कायमगंज कोतवाल और तहसीलदार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों जनपदों की पुलिस में पोस्टमार्टम को लेकर नोकझोंक हुई। बाद में कायमगंज पुलिस ने पंचनामा भरा। तहसीलदार गजेंद्र सिंह ने बताया कि अलीगंज पुलिस का रवैया संतोषजनक नहीं रहा। अलीगंज तहसीलदार से मुआवजे के संबंध में बात की गई है। इस दौरान मुख्य मार्ग लगभग आठ घंटे जाम रहा इससे लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed