फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead bodies of both found hanging from the same noose at lover's house

Farrukhabad News: प्रेमी-प्रेमिका के शव कमरे में फंदे से लटके मिले

Wed, 14 Dec 2022 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of both found hanging from the same noose at lover's house
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। शादी न होने से दुखी प्रेमी युगल ने एक ही रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों के शव प्रेमी के घर पर लटके मिले। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया और न ही मौके पर कोई सुसाइड नोट मिला। पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम में फंदा लगाने की पुष्टि हुई और दोनों की स्लाइड बनाई गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौहट्टा निवासी संकेश यादव (18) का कस्बा की एक युवती (18) से दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को इसकी भनक लग गई। युवती के परिजनों ने उसकी पढ़ाई बंद करा दी। युवती की शादी कासगंज के करनपुर गांव से तय कर दी गई थी।
विज्ञापन

16 फरवरी को उसकी बरात आनी थी। मंगलवार सुबह परिवार का युवक गौतम संकेश को खेत पर काम करने के लिए बुलाने गया। कोई जवाब न मिलने पर गौतम ने कमरे की खिड़की से देखा तो संकेश व उसकी प्रेमिका के शव छत में लगे कुंडे से फंदे पर एक ही रस्सी से लटके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौतम के शोर मचाने पर पास में रहने वाले संकेश के ताऊ संजीव, ताई मंजू मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवती के परिजनों को जानकारी दी गई, लेकिन उन्होंने मौके पर आने से इन्कार कर दिया। सीओ कायमगंज सोहराब आलम व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। छानबीन में कमरे में एक नशीली दवा का रेपर मिला।
ताऊ संजीव ने बताया कि संकेश की मां की 15 वर्ष पहले मौत हो गई थी। संकेश के पिता राजीव ने दूसरा विवाह कर लिया था। वह दूसरे मकान में रहते हैं। संकेश का उन्होंने ने ही पालन-पोषण किया था। ताऊ संजीव की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।

डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. सुमित शाक्य के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। सूत्रों के मुताबिक दोनों की फंदा लगने और दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए दोनों की स्लाइड बनाकर सुरक्षित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed